फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पॉलीटेक्निक की एक हजार सीटों के लिए शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

Fri, 17 Jan 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। उप्र प्राविधिक शिक्षा परिषद ने यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों के साथ ही फॉर्मेसी कॉलेज में प्रवेश के लिए होने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत रामपुर के तीन सरकारी कॉलेजों व एक निजी कॉलेज में इंजीनियरिंग की विभिन्न ट्रेडों के साथ ही फार्मेसी के चार काॅलेजों में आवेदन की राह आसान हो गई है।
रामपुर राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक संस्थानों में अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके तहत सरकारी, अनुदानित, पीपीपी मॉडल और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुपों में आवेदन करने के पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन में सहायता के लिए प्रदेश भर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकता है।
पॉलीटेक्निक काॅलेज के प्रधानाचार्य के मुताबिक, आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल रखी गई है। उनके मुताबिक अभ्यर्थी अपने आवेदन में संशोधन एक से 6 मई के बीच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 20 से 28 मई के बीच ऑन लाइन प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन

आवेदन फीस
पॉलीटेक्निक काॅलेज के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित है।
किन कॉलेजों में कितनी सीटें
रामपुर पॉलीटेक्निक काॅलेज-324
रामपुर पॉलीटेक्निक काॅलेज (चमरौआ)- 37
शाहबाद पॉलीटेक्निक काॅलेज -225
बिलासपुर एपेक्स इंजीनियरिंग कॉलेज-20
फार्मेसी के आठ निजी कॉलेजों में-480
यह भी जानें
- 30 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, एक से छह मई के बीच हो सकेंगे संशोधन
- 20 से 28 मई के बीच कराई जाएगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें