फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतांत्रिक तरीके से आजम खां की रिहाई की मांग करें शिक्षक, छात्र व शिक्षा प्रेमी : डॉ. तजीन फात्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर विधायक और सांसद आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने देश भर के विवि शिक्षकों, शिक्षा प्रेमियों और छात्र संघों से अपील की है कि वो लोकतांत्रिक तरीके से आजम खां की रिहाई की मांग करें।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विवि के छात्रों द्वारा आजम खां की रिहाई की मांग के साथ मार्च निकाला गया था। जिस पर डॉ. तजीन फात्मा ने छात्रों के इस प्रयास पर उनका आभार जताया है। सांसद आजम खां केे मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च के बाद दी गई प्रतिक्रिया को फोन पर साझा किया। उन्होंने बताया कि डॉ. तजीन फात्मा ने देश के सभी विवि के शिक्षकों, शिक्षा प्रेमियों और छात्र संघ से अपील की है कि वो भी आजम खां की रिहाई की मांग लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से करें। उन्होंने कहा कि आजम खां ने शिक्षा के क्षेत्र के लिए कई कार्य किए हैं। जौहर विवि की स्थापना के साथ ही रामपुर पब्लिक स्कूल की स्थापना भी की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई विरोध जताना है तो वो सभ्य भाषा के साथ संविधान के दायरे में रहकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जताए। किसी भी व्यक्ति को सभ्यता की मर्यादा को नहीं तोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें