फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में अपर्णा यादव: सपा नेता आजम खां गलत कामों कारण जेल में, यूपी से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा

Tue, 16 Apr 2024 06:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में जनसभा के दौरान मुलायम परिवार की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सपा औ कांग्रेस पर हमला बोला। अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह छोटे दलों के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। 
विज्ञापन
रामपुर में जनसभा के दौरान अर्पणा यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद में मंगलवार को जनसभा के दौरान भाजपा नेता और मुलायम यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव ने सपा और कांग्रेस सहित विरोधियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा लोग मुझे अखिलेश यादव के बारे में सवाल न करें, मैं छोटे- मोटे दलों के विषय में कुछ नहीं कहती हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझसे लोग कहते है आप अखिलेश जी के बारे में बोलिए, मैं उनसे कहती हूं आप मुझे मोदी और योगी के बारे में पूछिए। भारतीय जनता पार्टी के बारे में पूछिए, मैं छोटे-मोटे दलों के विषय में कुछ नहीं कहना चाहती। आजम खान अपने गलत कर्मों की वजह से आज जेल में है।

उन्होंने जनता के लिए काम नहीं किया। बल्कि अपने फायदे के लिए सरकार का इस्तेमाल किया और नतीजा आप लोगों के सामने है। इसलिए आप सब लोग विकास पर चलने वाली पार्टी को चुनें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान दिलाया है।
विज्ञापन


हर क्षेत्र में 33 परसेंट आरक्षण जो की महिलाओं का हक था, वह भारतीय जनता पार्टी ने ही हमें दिलाया है। आज प्रधानमंत्री की वजह से विदेश में भी भारतीय लोगों की पूछ है। हम तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन पर चलते-चलते यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि 2024 में हम विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

मैं आप सबसे यही अपील करने आई हूं कि आने वाली 19 तारीख को आप लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करें। उन्होंने सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की आड़े हाथों लिया।

कहा कि बाबा साहेब के सम्मान में उन्हें माला अर्पित करनी चाहिए थी। लेकिन सपा बाबा साहेब का सम्मान नहीं करती हैं। उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें