18 अप्रैल तक बी-फार्मेसी काॅलेज में सुबह 10:00 बजे से 5:00 तक होंगे ऑडिशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के लिए स्थानीय लोक कलाकारों के ऑडिशन मंगलवार से आरंभ हो गए हैं। ऑडिशन 18 अप्रैल तक चलेंगे। ऑडिशन बी-फार्मेसी काॅलेज में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लिए जा रहे हैं। विशेषज्ञों की टीम कलाकारों का आकलन कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि ऑडिशन न देने वाले कलाकार को मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में प्रस्तुति देने के लिए सैकड़ों लोक कलाकारों ने आवेदन किए हैं। मेले में बेहतर कलाकाराें को मौका मिले, इसी मकसद से कलाकारों के ऑडिशन लिए जा रहे हैं। एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन सारस्वत ने बताया कि कलाकारों का चयन ऑडिशन के आधार पर ही होगा।