फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने सभी सीडीपीओ से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 62 वर्ष पूर्ण कर चुकी आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिकाओं की सूची तैयार कर ली है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के अनुमोदन के उपरांत सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से इस संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिकाओं की सेवाएं स्वत: समाप्त मानी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शाहबाद की तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं चार सहायिका, रामपुर शहर की एक आंगनबाड़ी वर्कर, बिलासपुर की एक सहायिका, चमरौआ की आठ आंगनबाड़ी वर्कर तथा एक सहायिका, स्वार ग्रामीण की बारह आंगनबाड़ी वर्कर एवं आठ सहायिका, सैदनगर की एक आंगनबाड़ी वर्कर तथा मिलक की सात आंगनबाड़ी वर्कर एवं पांच सहायिकाओं की सेवाएं समाप्त की गई है तथा प्रत्येक माह समीक्षा की जाएगी जिसमें निर्धारित आयु पूर्ण करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर एवं सहायिकाओं की स्वत: सेवाएं समाप्त मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें