फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 16 Mar 2026 09:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के जीरों पॉइंट के पास सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे लखीमपुर के एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लखीमपुर जिले के पसीगवां के बढ़वारी उदय गांव निवासी शोभित शुक्ला अपने साथी दिपांशु मिश्रा के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। शहजादनगर के जीरो पॉइंट के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक प्रदीप कुमार और ईएमटी दीपक कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शोभित शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। घायल दिपांशु का उपचार जारी है। शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें