फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 03 Nov 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसे में छात्र शिशुपाल उर्फ सूरज की मौत हो गई जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा क्षेत्र के सुहावा गांव के पास सोमवार सुबह 10:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों छात्र सड़क पर घिसटते हुए कई मीटर तक चले गए। हादसे में बरेली के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी छात्र शिशुपाल उर्फ सूरजपाल (24) की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के रहने वाले आकाश और उसका चचेरा भाई आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल आशीष ने बताया कि वे तीनों परीक्षा देने जा रहे थे। शिशुपाल उर्फ सूरज पॉलिटेक्निक में सिविल ट्रेड के प्रथम वर्ष का छात्र था, जबकि आशीष और आकाश इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के छात्र हैं। सूचना के बाद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्टाफ सीएचसी पहुंच गया। उधर, कोतवाल धनंजय सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे में जान गंवाने वाले शिशुपाल ने हेलमेट लगा रखा था। वह ही बाइक चला रहा था।
कोतवाल ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
000
पांच साल में दो बेटों को खोने का गम, सदमे में दंपती
शाहबाद। एक हादसे में बड़े बेटे को खोने के बाद माता-पिता अभी उस दर्द से उबर भी नहीं पाए थे कि किस्मत ने उनसे दूसरा सहारा भी छीन लिया। सड़क हादसे में छोटे बेटे शिशुपाल उर्फ सूरज की मौत ने पिता हरिओम और मां शकुंतला को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पांच साल के भीतर दो जवान बेटों को खोने का गम दंपती बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। घर में हर तरफ चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, हरिओम और शकुंतला के दो बेटे थे। करीब पांच साल पहले एक हादसे में उनके बड़े बेटे की मौत हो गई थी। परिवार अभी उस दुख से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि अब छोटे बेटे शिशुपाल की भी सड़क हादसे में जान चली गई। एक के बाद एक दोनों बेटों को खोने से दंपती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, भाई की मौत से उसकी दोनों बड़ी बहनें भी गमजदा हैं। बिलखती बहनों के मुंह से बार-बार यही शब्द निकल रहे थे कि अब रक्षाबंधन पर वे किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें