फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कोर्ट में पेश नहीं हुए राजदूत

Tue, 13 Sep 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को कोर्ट में पेशी पर लाए गए आतकंी। वहीं तैनात पुलिस। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ आतंकी हमले का केस चलाने की अनुमति देने वाले तत्कालीन विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं मौजूदा समय में अफगानिस्तान में तैनात भारतीय राजदूत मनप्रीत वोहरा गवाही के लिए फिर नहीं पहुंचे। लिहाजा इस मामले की सुनवाई टल गई। इस मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को होगी। 

31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। इस हमले में पुलिस ने दो पाकिस्तानी आतंकी समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। इसी क्रम में सोमवार को इस मुकदमे की सुनवाई हुई। सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान कोर्ट में इस मामले का केस चलाने की अनुमति देने वाले विदेश मंत्रालय में तैनात तत्कालीन संयुक्त सचिव मनप्रीत वोहरा को गवाही के लिए पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। लिहाजा, इस मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 26 सितंबर को होगी।  मनप्रीत इस वक्त अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत के पद पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें