जुमा अलविदा की नमाज आज अदा की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी नमाज के बाद तक फोर्स के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात रहेंगे।
जुमा अलविदा और ईद को लेकर प्रशासनिक अमले ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिलाधिकारी राजीव रौतेला और पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने जुमा अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के आदेश दिए हैं। शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आठ सेक्टरों में बांट दिया है। आठ सेक्टरों में जिला स्तरीय अधिकारियों की भी तैनाती कर दी है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही ग्रामीण इलाकों में एसडीएम को सुरक्षा व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जिले में अपर जिलाधिकारी को शांति व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जुमा अलविदा की नमाज के दौरान जामा मस्जिद की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।