केमरी। ग्राम उदयपुर जागीर में खाली प्लॉट पर लकड़ी रखने को लेकर नितिन और खूपचंद्र के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, खूपचंद्र ने नितिन के प्लॉट पर लकड़ी रखी थी, जिसका नितिन ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सीओ राजवीर सिंह ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। संवाद