फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जननी सुरक्षा केंद्र में प्रसव के नाम पर वसूली का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। सीएचसी के जननी सुरक्षा केंद्र में प्रसव के नाम पर अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप लगा है। पीड़ित प्रसूताओं ने केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स पर डिलीवरी कराने के बदले पैसे लेने की शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जालफ नगला गांव निवासी नसराना की सोमवार सुबह करीब सात बजे सीएचसी के जननी सुरक्षा केंद्र में सामान्य प्रसव हुआ। आरोप है कि रात की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के नाम पर उससे 1500 रुपये वसूल लिए। इसी तरह सोनकपुर निवासी गर्भवती महिला राबिया से भी 1500 रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार चंदेल का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें