फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 10 Mar 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके दो मासूम बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्र की बगड़खा निवासी एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह चार वर्ष पूर्व पटवाई क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये नकद व एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पांच मार्च को ससुरालियों ने उसे घर में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसका सिर फट गया। आरोप है कि उन्होंने दुपट्टे से उसकी हत्या का प्रयास भी किया। इसके बाद उसके दोनों बच्चों को छीन लिया। पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास में पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें