फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रास्ते के विवाद में ग्राम प्रधान से अभद्रता का आरोप

Thu, 21 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव शेखुपुरा में सड़क निर्माण के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ अभद्रता करते हुए उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मसवासी चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हसनपुर उत्तरी के ग्राम प्रधान विनोद कुमार का आरोप है कि गांव में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते को लेकर कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल फोन तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ मसवासी चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें