फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ईंट-पत्थर से हमले में घायल अकरम की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया रोड स्थित एनएफ इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर सो रहे चौकीदार समेत दो सगे भाइयों पर ईंट-पत्थर से हमला करने के आरोपी अनिल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच गंभीर रूप से घायल अकरम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और 1200 रुपये बरामद किए गए हैं। एफआईआर में हत्या और लूट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।
17 जुलाई की देर रात एनएफ इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर सो रहे चौकीदार अय्यूब और उसके भाई अकरम पर अनिल यादव ने ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज की। वीडियो में आरोपी दोनों भाइयों पर लगातार ईंट और पत्थर से वार करने के बाद उनकी जेब टटोलकर मोबाइल और 1500 रुपये ले जाता दिखाई दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर सोमवार सुबह रामगंगा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 1200 रुपये और वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीने के लिए घूम रहा था। अकरम और अय्यूब को देखकर उसने हमला किया और शराब पीने के लिए उनकी जेब से रुपये भी लूट लिए। अकरम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
0000
अनिल ने ईंट से दो भाइयों पर बेहद घातक प्रहार किए थे। घायलों का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अकरम की मौत हो गई। मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। पूर्व में भी वर्ष 2024 में इस पर हत्या का आरोप है। कार्रवाई के लिए इसकी और डिटेल पता की जा रही है। -अनिल कुमार सिंह, एसपी, रामपुर
0000
35 दिन में पिता और पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुख
शाहबाद। मृतक अकरम के परिजनों ने बताया कि करीब 35 दिन पहले उसके पिता वली मोहम्मद की बीमारी से मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका चालीसवां होना था, लेकिन अब उसी दिन अकरम की तीजे की रस्म होगी। 35 दिन के भीतर पिता और पुत्र की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
0000
दो साल पहले भी ईंट से चौकीदार की हत्या का आरोपी रह चुका है अनिल
2024 में गोशाला के केयरटेकर की हत्या के मामले में जा चुका है जेल, अब उसी तरीके से किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। ढकिया रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर सो रहे अय्यूब और अकरम पर ईंट से जानलेवा हमला करने का आरोपी अनिल यादव पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। करीब दो वर्ष पहले उसने गोशाला के केयरटेकर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। अब एक बार फिर उसी तरीके से हुए हमले में अकरम की मौत हो गई।
27 जुलाई 2024 की देर रात जाहिदपुर गांव निवासी अनिल शराब के नशे में रामगंगा पुल के पास स्थित गोशाला पहुंच गया था। वहां उसने केयरटेकर लालमन (62) की चारपाई पर लेटने के बाद विवाद होने पर ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को गोशाला में पशुओं की पानी की हौदी में फेंक दिया था और कपड़ों पर लगा खून सरकारी नल पर धोने का प्रयास किया था। पुलिस ने उस मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब उसी आरोपी पर ढकिया रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर सो रहे अकरम और उसके भाई अय्यूब पर ईंट से हमला करने का आरोप है। दोनों के सिर पर कई वार किए गए। अकरम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अय्यूब का उपचार जारी है। लगातार दूसरी बार एक जैसे तरीके से हुई वारदात ने लोगों को दो वर्ष पुरानी घटना की याद दिला दी है। गांव में यह भी चर्चा है कि इन घटनाओं से पहले भी आरोपी कई ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें