रामपुर। नगर पालिका की टीम ने दो दिन पहले शाहबाद गेट पर अतिक्रमण चिह्नित कर खुद हटाने के निर्देश दिए थे। चेतावनी के बाद शनिवार को कुछ दुकानदार स्वयं ही अपना अतिक्रमण तोड़ते दिखाई दिए। इलाके में एक दुकानदार ने मस्जिद के पास बने घर और दुकान को मजदूर बुलवाकर तुड़वा दिया है।
नगर पालिका की टीम अब शाहबाद गेट पर अतिक्रमण की जद में आ रहीं 15 दुकानों को तोड़ने का लक्ष्य रखा है। बृहस्पतिवार को डॉ. अविनाश के नेतृत्व में टीम ने कई दुकानों पर जाकर चेतावनी दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि दुकानदार स्वयं अपनी दुकानें तोड़ लें, अन्यथा जेसीबी चलने से दिक्कत हो सकती है, जिसके बाद शनिवार को शाहबाद गेट के पास लगी एक दुकान और मकान को दुकानदार ने मजदूर बुलवाकर खुद तुड़वा दिया। इस दौरान दोपहर में कई लोग इसको देखते रहे। इस बीच काम होने के चलते यहां से निकलने वालों को दिक्कत भी हुई, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो गई। अतिक्रमण तोड़ता देख अन्य दुकानदार भी भी प्रेरित होकर अपना सामान हटाने लगे।