फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ध्वस्तीकरण के बाद शौकत अली रोड का चौड़ीकरण शुरू

Sat, 10 May 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शौकत अली रोड की 66 दुकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद सड़क का चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद राधा तिराहे से लेकर अंडरपास तक सड़क का चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांवों तक इन दिनों अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। प्रशासनिक आदेश के बाद पालिका ने पिछले दिनों राम-रहीम पुल के पास मार्ग संकरा होने और यहां अतिक्रमण होने पर पहले 40 दुकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद पुल के दूसरी ओर पुराने रोडवेज बस स्टेशन के पास से भी दुकानों को ध्वस्त किया था।
इसके अलावा पुराने रोडवेज के पास से ही बैंक ऑफ बड़ौदा जाने वाले मार्ग पर भी अतिक्रमण जेसीबी के जरिये साफ किया था। इसी तरह शिवि सिनेमा के सामने भी दुकानों को ध्वस्त किया था। इस तरह सिविल लाइंस क्षेत्र में ही करीब सौ दुकानों को अब तक ध्वस्त किया जा चुका है। दुकानों के ध्वस्तीकरण के दौरान प्रशासन ने शौकत अली रोड के चौड़ीकरण कराने की बात कही थी, जिस पर अब कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राधा तिराहे से लेकर राम-रहीम पुल के अंडरपास तक हटाई गई दुकानों के मलबे को साफ करा दिया गया है। साथ ही अब यहां नाले का निर्माण शुरू करा दिया गया है। यहां पर इंटरलॉकिंग डालने का काम शुरू हो गया है।

मिलेगी जाम से राहत
राम-रहीम पुल के पास मार्ग चौड़ीकरण के बाद यहां के लोगों को जाम से आजादी मिलेगी। जाम लगने की वजह से लोगों को भारी दिक्कत होती थी। तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को निकलने में कठिनाई होती थी। अब यह दिक्कत दूर हो जाएगी।

पहाड़ी गेट बनाए जाएंगे पार्क, होगा सुंदरीकरण
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि पहाड़ी गेट से बिलासपुर मार्ग पर अवैध दुकानों को तोड़े जाने के बाद खाली हुई जमीन पर पार्क बनाए जाएंगे या फिर यहां वाहन स्टैंड जैसी जन सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इसी तरह केमरी मार्ग को चौड़ा करने की योजना बन रही है। आसपास पौधारोपण भी कराया जाएगा।

जहां से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां मार्गों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पालिका को सौंपी गई है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। अब इन मार्गों पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। - जोगिंदर सिंह, डीएम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें