फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सफाईकर्मियों को निलंबित किया

Sun, 24 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर गांवों की सफाई ठेके पर कराई जा रही है। स्थानांतरण के बाद भी सफाईकर्मी गांवों में नहीं जा रहे हैं। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। ज्वाइन न करने पर पांच सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया। बीस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए हर गांव में सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके बाद भी गांवों में गंदगी के ढेर लगे हैं। अधिकतर कर्मचारी गांवों में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने सफाई का ठेका दे दिया है। सफाईकर्मियों ने अपने मनचाहे गांवों में पोस्टिंग करा ली है।


जिला पंचायत राज अधिकारी का चार्ज संभालने के बाद भानुप्रताप सिंह ने लापरवाह कर्मियों पर शिकंजा कसा है। नेतागीरी के बल नौकरी करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। ठेके पर गांवों की सफाई कराने वाले कर्मियों की भी लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन



जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वार के सोनकपुर गांव का सफाईकर्मी जयप्रकाश सैनी तीन महीने से गांव नहीं पहुंचा है। मामले में उसे निलंबित कर दिया, जबकि सैदनगर के घाटमपुर की सफाईकर्मी सुनीता का स्थानांतरण नगलिया, आकिल, गिरजेंद्र सिंह का चमरौवा के सईदगंज लालपुर से स्वार के नरपतनगर तबादला किया गया।


वहीं, राज किशोर का कुंडेसरा से शाहबाद के परौता और भगत सिंह का मानकपुर बंजरिया से नगला गणेश स्थानांतरण किया गया था। चारों सफाईकर्मियों ने ज्वाइन नहीं किया। लिहाजा चारों सफाईकर्मियों को भी निलंबित कर दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें