फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिलिंडर में गैस कम मिलने पर एजेंसियों पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू

Thu, 22 Jan 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाट माप विभाग की जांच में प्रगति और कुमार गैस एजेंसी में पाई गई घटतौली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों में घटतौली पाए जाने के बाद बाट माप विभाग ने संबंधित गैस एजेंसियों के खिलाफ जुर्माने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नोटिस जारी होने के बावजूद जुर्माने की राशि जमा न करने पर विभाग की ओर से न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
बाट माप अधिकारी द्वारा शहर की प्रगति फ्लेम गैस एजेंसी, समीर गैस एजेंसी, कुमार गैस एजेंसी और प्रिया इंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के गोदामों पर जांच की गई थी। इसके अलावा बिलासपुर बाट माप निरीक्षक प्रेम शंकर तिवारी ने गुरुनानक भारत गैस ग्रामीण वितरक बेगमाबाद और एएए इंडेन गैस सर्विस विशारतनगर के गोदामों में घरेलू व व्यवसायिक सिलिंडरों की जांच की।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रगति फ्लेम गैस एजेंसी के गोदाम में व्यवसायिक सिलिंडर का वजन करने पर 800 ग्राम गैस कम पाई गई। वहीं कुमार गैस एजेंसी के गोदाम में घरेलू सिलिंडर के वजन में 740 ग्राम गैस की कमी पाई गई।
विज्ञापन


जिले में लगातार गैस एजेंसियों की जांच की जा रही है। जांच में प्रगति फ्लेम और कुमार गैस एजेंसी के गोदामों में रखे सिलिंडरों में गैस कम पाई गई। अब दोनों एजेंसियाें के खिलाफ नोटिस जारी करने के बाद जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कराया जाएगा। -मनोज कुमार, बाट माप विभाग, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें