फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दीवार कूदकर घर में घुसे तेंदुए ने युवक पर किया हमला, गंभीर घायल

Thu, 22 Jan 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पालतू कुत्ते को बचाने में तेंदुए की झपट का शिकार हुआ युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। क्षेत्र के गांव किशनपुर मौलागढ़ में मंगलवार रात दीवार कूदकर घर में घुसे तेंदुए ने किसान के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते को बचाने पहुंचे युवक पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उत्तराखंड के काशीपुर स्थित हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, किशनपुर मौलागढ़ में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे मनजिंदर सिंह उर्फ मोनू अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ दीवार फांदकर घर के आंगन में घुस आया और उनके पालतू कुत्ते को उठाकर ले जाने लगा। कुत्ते की आवाज सुनकर मनजिंदर सिंह कमरे से बाहर निकले तो सामने तेंदुए को देखकर घबरा गए।
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के लिए मनजिंदर ने लाठी से तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। इस पर तेंदुए ने कुत्ते को छोड़कर मनजिंदर सिंह पर पंजों से हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर घाव हो गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर डीएफओ प्रणव जैन ने बताया तेंदुए द्वारा युवक पर हमले की जानकारी मिली है। विभागीय टीम को मौके पर जाकर जांच के लिए निर्देश दिए हैं। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने पर क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें