फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में गुरुवार को भी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आरोप तय किए जाने को लेकर बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने अब अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले के साथ ही दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामलों में भी 11 अगस्त की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में मंगलवार से लगातार सुनवाई हो रही है। जिसमें गुरूवार को भी सुनवाई हुई, जिसमें बहस की प्रक्रिया हुई। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि गुरूवार को अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बहस हुई। कोर्ट ने इस प्रकार के अन्य मामलों में हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में पूर्व हुए फैसलों के आधार पर अगर कोई दस्तावेज प्रस्तुत करना चाहे तो तो उसे प्रस्तुत करने के लिए कहा है। साथ ही अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैनकार्ड और दो पासपोर्ट सभी मामलों में अगली तारीख 11 अगस्त तय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें