फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ चला मतदान तो दूसरी तरफ ट्वीटर पर ट्वीट करते रहे अब्दुल्ला आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने बृहस्पतिवार को लोकसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान कई ट्वीट किए। जिले में एक तरफ उपचुनाव का मतदान चला तो दूसरी ओर अब्दुल्ला आजम ने ट्वीटर पर ट्वीट किए। जिन पर उनके फालोअर्स ने रिप्लाई भी किया है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम ने एक ट्वीट किया कि रामपुर उपचुनाव में एक नया नियम आया है- दो आईडी दिखाकर डालेगा वोट। एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने भाजपा प्रत्याशी समेत कुछ पुलिस अधिकारियों के पदनाम लिखते हुए भाजपा के आठ प्रत्याशी होने की बात कही। दूसरे ट्वीट में लिखा कि ऐसे चुनाव से कोई फायदा नहीं तो एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ऐसे चुनाव का क्या फायदा। एक ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने लिखा कि लोकतंत्र पर ठोकोराज भारी, बधाई हो मेरा देश बदल रहा है। वहीं एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने अपील करते हुए कहा कि रामपुर जिले के लोगों से अपील है कि डंडा खा ले लेकिन, वोट जरुर डाले, ये वोट आपके अपने मुस्तकबिल के लिए है। एक ट्वीट में लिखा की रामपुर में निष्पक्ष चुनाव होता हुआ, महिलाओं के साथ ऐसी अभद्रता। एक अन्य ट्वीट में एक व्यक्ति का फोटो लगाकर ट्वीट किया कि सोच रहा हूं चुनाव से पहले ही नतीजे घोषित कर देने चाहिए थे। बेकार सरकार का पैसा बर्बाद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें