रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट के आरोप में दर्ज मुकदमों में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख नियत थी। जिसमें एफआईआर लेखक पुलिस कर्मी ने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई। जिरह के लिए कोर्ट ने अगली तारीख 12 नवंबर तय की है।
भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। यह मामलाएमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। जिसमें कोर्ट ने इस मामले में आरोप तय कर दिए हैं।
बुधवार को इस मामले में कोर्ट में तारीख थी। जिसमें मामले की एफआईआर दर्ज करने वाले उस वक्त सिविल लाइंस थाने में तैनात कांस्टेबल ने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा भी पूरी हो गई है। अब अगली तारीख में एफआईआर लेखक से अधिवक्ता जिरह करेंगे। जिसको लेकर कोर्ट ने अगली तारीख 12 नवंबर तय की है।