फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला 26 के, लखनऊ नगर निगम का सर्टिफिकेट ओके 

Tue, 31 Jan 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में अब्दुल्ला आजम के पर्चे की जांच के दौरान निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन

स्वार क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बसपा की ओर से चुनावी जंग में उतरे विधायक नवेद मियां की शिकायत को निराधार पाया। लखनऊ नगर निगम के बर्थ सर्टिफिकेट को सही बताया।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां के परचे को वैध करार दिया। इससे  पहले निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नवेद मियां की शिकायत को लेकर दोनों ओर से सुनवाई की गई। नवेद मियां और अब्दुल्ला आजम की ओर से अधिवक्ताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब्दुल्ला के अधिवक्ताओं ने नवेद की शिकायत को निराधार बताया। कहा कि मीडिया में प्रकाशित-प्रसारित खबरों के आधार पर किसी के परचे को खारिज           नहीं किया जा सकता। उम्र के सत्यापन के लिए अन्य प्रमाण पत्रों के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र लगे होने की भी बात कही गई। जबकि  नवेद मियां के अधिवक्ताओं का    तर्क था कि   उनकी उम्र कम है। उसका प्रमाण भी नहीं है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद    निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह ने अब्दुल्ला के परचे को वैध करार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें