रामपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। कलावती कन्या इंटर काॅलेज धनेली उत्तरी मिलक के बच्चों ने धमाल मचा दिया। इस कॉलेज की आरूषि ने हाईस्कूल में 92.17 फीसदी अंक हासिल किया है। इसी तरह सुखदेवी हायर सेकेंडरी स्कूल चंदनपुर शाहबाद की अंशिका ने भी 92.17 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है, जबकि इंटर में कलावती इंटर कॉलेज मिलक की गुलफिशा ने 90 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉपर बनीं। टॉप सूची में दोनों दोनों ही कक्षाओं में 21-21 विद्यार्थियों ने स्थान हासिल किया है। इस बार दसवीं में 91.22 फीसदी और इंटर में 83.33 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं।
यूपी बोर्ड ने शुक्रवार दोपहर में दसवीं और 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। घोषित किए गए परिणामों के अनुसार जिले की टॉप टेन सूची में लड़कियों का दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल में कलावती कन्या इंटर काॅलेज धनेली उत्तरी मिलक की आरूषि ने हाईस्कूल में 92.17 फीसदी अंक हासिल किया है। इसी तरह सुखदेवी हायर सेकेंडरी स्कूल चंदनपुर शाहबाद की अंशिका ने भी 92.17 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। दसवीं में दूसरे स्थान पर सर सैयद इंटर कॉलेज सैफनी की अल्फी रहीं। उन्होंने 91.67 फीसदी अंक हासिल किए। जानकी इंटर काॅलेज मिलक सचिन ने 91.50 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। दसवीं की टॉप टेन सूची में कुल 21 बच्चों ने अपना स्थान बनाया है। इसी तरह इंटर के घोषित परिणाम के अनुसार कलावती इंटर कॉलेज मिलक की गुलफिशा ने 90 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। दूसरे पायदान पर हरि इंटर कॉलेज रामपुर की दीपाली पाल रहीं। उन्होंने 89.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर गुरु अमरदास शिक्षा निकेतन मिलक की कनिष्का कश्यप रहीं । उन्होंने 87.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इंटर की टॉप टेन सूची में भी कुल 21 बच्चों ने अपनी जगह बनाई है। घोषित परिणाम के मुताबिक जिले में दसवीं में 91.22 फीसदी और इंटर में 83.33 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों व उनके परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। टॉप टेन सूची में आने वाले बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
-
परीक्षा परिणाम पर नजर
हाईस्कूल
कुल शामिल परीक्षार्थी-23891
उत्तीर्ण हुए परीक्षार्थी-21793
उत्तीर्ण प्रतिशत-91.22 फीसदी
-
इंटरमीडिएट
कुल परीक्षार्थी शामिल-21866
उत्तीर्ण परीक्षार्थी18221
उत्तीर्ण प्रतिशत-83.33 फीसदी
-
दसवीं में 1.61 और इंटर में 2.04 फीसदी की गिरावट
रामपुर। इस साल दसवीं के परीक्षा परिणाम में पिछले साल के मुकाबले 1.61 फीसदी का उछाल आया। वहीं इंटर में पिछले साल के मुकाबले 2.04 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 2024 में हाईस्कूल का परिणाम 89.61 फीसदी रहा,जबकि इस साल दसवीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.22 रहा। इंटर की बात की जाए तो इंटर में पिछले साल 85.37 फीसदी बच्चे पास हुए थे,जबकि इस साल में इंटर में 83.33 फीसदी बच्चे ही पास हो सके।