फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने बिगड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में झाडू लगाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने झाड़ूू लगाकर रोष जताया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को आम आदमी पार्टी केे कार्यकर्ताओं ने बिगड़ी सफाई व्यवस्था के विरोध में हाथी खाना चौराहे से नगर पालिका परिषद कार्यालय तक झाड़ूू लगाकर विरोध जताया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़े के अंबार देखे जा सकते हैं। नाले और नालियां चोक पड़ी हैं। शहर में फैली गंदगी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। बीमारियां फैलने का अंदेशा है। सफाई कर्मचारियों से सफाई कराने के नाम पर सबकी मिली भगत से कागजी हेराफेरी कर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। कुछ वार्डों में तो सफाई करा दी जाती है।
बाकी कर्मचारियों की मिलीभगत से केवल कागजों में दर्शा कर उनकी आय के पैसे की बंदरबाट हो जाती है। मांग की गई कि उच्च अधिकारियों की एक जांच कमेटी बनाकर जांच कराई जाए और दोषी पाए गए व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष बिलाल खां, नर्गिस खान,नाजिया खान, समीना बी,रयान खां, मो. जफर,अंसब नजील,नासिर हुसैन, मुस्कान शकील, अहफाज खां, मो.जरीफ, मो.उमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें