फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मीना बाजार में बनेगा दो मंजिला शाॅॅपिंग काॅम्प्लेक्स

Tue, 06 May 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राम रहीम सेतु के पास स्थित मीना बाजार का जल्द ही रूप बदलने जा रहा है। शौकत अली रोड से हटाए गए 67 दुकानदारों सहित मीना बाजार के अन्य दुकानदारों के लिए दो मंजिला शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स में करीब 200 दुकानों का निर्माण किया जाएगा, साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में मीना बाजार में अधिकतर दुकानों की हालत जर्जर है और दुकानदारों को व्यापार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शौकत अली रोड से हटाए गए दुकानदारों को मीना बाजार में दुकानें देने का ऐलान किया था। इसके बाद, उन्होंने डीएम से इस प्रस्ताव पर बातचीत भी की थी और प्रशासन से इस पर जल्दी काम शुरू करने का अनुरोध किया था। प्रशासन ने अब इस पर काम करना शुरू कर दिया है और कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
प्रस्ताव के अनुसार, मीना बाजार में 200 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों में वे दुकानदार भी शामिल होंगे जो वर्तमान में व्यापार कर रहे हैं, और साथ ही 95 ऐसे दुकानदारों को भी दुकानें दी जाएंगी जिनकी दुकानें टूट चुकी हैं या टूटने वाली हैं।
विज्ञापन

दो मंजिला शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स के बनने से न सिर्फ दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि नवाबी दौर के मीना बाजार का भी स्वरूप बदल जाएगा। अफसरों का कहना है कि इस प्रस्ताव पर जल्द ही कार्रवाई शुरू हो जाएगी, जिससे क्षेत्र में व्यापार और यातायात की स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें