फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खुद को दरोगा बताकर ठगी करने वाला पत्नी समेत गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताकर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्मैक रखने के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये वसूल लिए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.57 लाख रुपये बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आठ अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने बरेली, बदायूं और रामपुर के चार लोगों को स्मैक रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार निवासी मुन्ना भी शामिल था।
मुन्ना की पत्नी मुमताज ने शिकायत की कि केले वाला तालाब मोहल्ला निवासी फरहान उससे मिला और खुद को क्राइम ब्रांच का दरोगा बताया। उसने मुन्ना को छुड़ाने और मुकदमे से बचाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। बाद में 5.50 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन मुन्ना को रिहाई नहीं मिली।
विज्ञापन

एसपी सोमेंद्र मीणा के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने फरहान और उसकी पत्नी रूबीना के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फरहान के कब्जे से 4.57 लाख रुपये और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। उसके मोबाइल से वर्दी में फोटो भी मिले हैं।

वर्दी पहनकर दिखाता था रौब
रामपुर। एसपी के मुताबिक फरहान पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठता था। इस संबंध में मिली शिकायतों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
रामपुर। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि फरहान के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने वर्दी पहनकर लोगों को धमकाने या ठगी करने के कितने मामले किए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें