फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस से नेपाल जा रहे व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। पंजाब से नेपाल जा रही प्राइवेट बस में सवार एक व्यक्ति की बस के ही अंदर मौत हो गई। प्राइवेज बस को ढाबे पर रुकने पर चालक ने मामले की सूचना मिलक पुलिस को दी। मिलक पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रविवार रात को मिलक पुलिस को सूचना मिली की पंजाब से नेपाल जा रही एक प्राइवेट बस में सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मिलक थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिलक थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित एक ढाबे पर रविवार रात एक प्राइवेट बस आकर रुकी थी। इसके चालक ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति की मौत की सूचना दी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। बाद में मृतक की शिनाख्त नेपाल निवासी 55 वर्षीय कमल थापा के रूप में हुई है। जानकारी पर पंजाब के जालंधर स्थित बसी दानम मंदा निवासी पदम सिंह ने बताया कि कमल थापा नेपाल का रहने वाला था। वह जालंधर में कैटरिंग का काम करता था। पदम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने कमल थापा को बस में नेपाल जाने के लिए बैठाया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि प्रारंभिक रूप में मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें