फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में आज आ सकता है फैसला

Fri, 12 Jun 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के मामले में अदालत शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। इस मामले में पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसी आरोपी हैं।
विज्ञापन

मामला 19 जुलाई 2019 का है। उस दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कचहरी के निकट फेमिली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। घटना के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसी के आधार पर मामले की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व विधायक संजय कपूर, कांग्रेस नेता मतिउर रहमान बबलू, तत्कालीन नगर अध्यक्ष नोमान खान और कुमार एकलव्य समेत कई नेताओं को नामजद किया गया था। मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब कोर्ट शुक्रवार को इस मामले में फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें