शाहबाद (रामपुर)। 2011 बैच के सिपाही और शाहबाद कोतवाली में तैनात अनुज चौधरी (35) की बिजनौर सड़क हादसे में मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मूल रूप से बिजनौर जिले के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव के रहने वाले सिपाही अनुज चौधरी पिछले कुछ महीनों से शाहबाद कोतवाली में तैनात थे। सात दिनों की छुट्टी लेकर घर गए हुए थे।
परिजनों के अनुसार सिपाही अनुज चौधरी की बीती रात हल्दौर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के पास उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सिपाही के गंभीर चोटे आईं और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर शाहबार कोतवाली में तैनात साथियों शोक छा गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी कल्पना और दो बच्चों को छोड़ा है। मृतक के अंतिम संस्कार में शाहबाद से दरोगा और सिपाही शामिल होने के लिए गए हैं।