फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर में 25 करोड़ से होंगे विकास कार्य, बनेंगी सड़कें और लगेंगी लाइटें

Sun, 29 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में जल्द ही 25 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए तैयार की गई पालिका की योजना पर प्रशासन ने मुहर लगा दी है। इस राशि से सड़कों का निर्माण होगा और लाइटें व हैंडपंप भी लगवाए जाएंगे। डीएम की मंजूरी के बाद नगर पालिका ने इस पर काम शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के विकास का खाका खींचा गया है। इसके तहत शहर में सड़कों की मरम्मत के साथ ही सड़क किनारे लाइटें लगवाने और पानी उपलब्ध कराने के लिए हैंडपंप लगाने की योजना बनाई गई है। पालिका की ओर से यह प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया था, जिस पर अब डीएम ने मोहर लगा दी है। जल्द ही विकास से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाने हैं, जिसमें सबसे प्रमुख सड़क रोशनबाग स्थित इंडिस्ट्रयल एरिया की सड़क है। इस सड़क की हालत काफी जर्जर है, जिसकी वजह से कई बार उद्यमी भी मांग उठा चुके हैं। इसको लेकर उद्योग विभाग ने इस सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव भी पिछले दिनों प्रशासन के साथ ही उद्योग विभाग को भेजा था। पालिका इस सड़क का निर्माण कराएगी। जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। डीएम ने यह विकास कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि मंजूर करते हुए दी है। 15वें वित्त आयोग से 23 करोड़ रुपये, जबकि दो करोड़ रुपये अन्य मदों से खर्च किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
वर्जन
रामपुर निकाय को 25 करोड़ के विकास कार्यों की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे शहर का विकास होगा। जनता को पेयजल, पथ प्रकाश, सड़क आदि से जुडी बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह कार्ययोजना पालिका के द्वारा तैयार कर कार्रवाई करने को कहा गया है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। -जोगिंदर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन



इन विकास कार्यो पर लगेगी मुहर
-रोशनबाग इंडस्ट्रियल एरिया में इंटरलॉकिंग सड़क20 लाख
-ज्वाला नगर में माया देवी धर्मशाला के निकट सड़क का उच्चीकरण-39 लाख
-किला परिसर के पार्क में खंभों के साथ सुंदर लाइटिंग-20 लाख
-कृष्णा विहार से किट प्लाई श्मशान घाट तक सड़क निर्माण व लाइटिंग-36 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें