फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार सवार व्यापारी से मारपीट, 73500 की लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक खानम। बिलासपुर मार्ग पर कार सवार लोगों ने शुक्रवार को थाना टांडा अंतर्गत सोनकपुर गांव निवासी व्यापारी से मारपीट कर 73500 रुपये लूट लिए। राहगीरों के आने के बाद हमलावर कार में सवार होकर भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने मिलकखानम पुलिस को घटना की तहरीर देदी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित कारोबारी अब्दुल समद ने तहरीर में कहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी नई कार से बिलासपुर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम बमना के पास पहुंचा, तभी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक नई स्कॉर्पियो ने ओवरटेक कर उसकी गाड़ी के आगे वाहन खड़ा कर दिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक हमलावर ने उसकी कार में घुस कर 73500 हजार की नकदी निकाल ली। हमलावर धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। व्यापारी यह रकम अपने परिचित से उधार लेकर जा रहा था।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना मिलक खानम में पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देदी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया कार को साइड न देने से हुई मारपीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें