फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीआरडी जवान की बाइक में सामने से गलत साइड से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की बाइक में सामने से गलत साइड से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम कल्यानपुर निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति पोशाकी लाल पीआरडी में कार्यरत हैं। 10 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह बाइक से थाना खजुरिया में ड्यूटी करने जा रहे थे।
कल्यानपुर और देवरी बुजुर्ग की गौटिया के बीच सामने से गलत साइड में एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आ रहे थे। बाइक चालक ने पोशाकी लाल की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से पोशाकी लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, सीने, हाथ और पैरों में चोटें आईं। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से गुजर रहे कल्यानपुर निवासी सेवाराम और अन्य लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया।
बाइक चालक की पहचान सुरेंद्र निवासी मैनी के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य युवक मौके से भाग गए। सीएचसी मिलक में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पोशाकी लाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें