फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सांड़ के हमले से घायल सौ वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में दहशत

Mon, 11 May 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में सांड़ के हमले में मृतक के परिवार के लोग गमजदा बैठे हुए। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
शाहबाद। घारमपुर गांव में सांड़ के हमले से घायल हुए सौ वर्षीय बुजुर्ग उमराय पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत के बाद गांव में छुट्टा पशुओं को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार छह मई की सुबह घारमपुर गांव निवासी निवासी उमराय पांडेय अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे हुए थे। तभी अचानक एक सांड़ वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन व ग्रामीण तुरंत उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पिछले चार दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव के लोगों में छुट्टा सांड़ों को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। ग्राम प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि सांड़ को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।


-


छुट्टा साड़ों के कारण अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान

शाहबाद। क्षेत्र में छुट्टा साड़ों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर और ग्रामीण इलाकों में आए दिन साड़ों की लड़ाई और हमलों से लोग दहशत में हैं। पिछले कुछ वर्षों में साड़ों के हमलों और हादसों में एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हो चुके हैं। नगर में मुख्य बाजारों, मोहल्लों और सड़कों पर घूम रहे छुट्टा सांड़ आए दिन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल ही में नगर के बाजार क्षेत्र में दो सांड़ों की भिड़ंत के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। साड़ों की लड़ाई की चपेट में आने से कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जबकि खरीदारी करने आए कई लोग चोटिल हो गए थे। इसी तरह एक स्कूल के पास भी सांड़ों के आपस में भिड़ जाने से छात्रों और अभिभावकों में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

अब तक सांड़ के कारण इनकी हुई मौत

उमराय पांडे
नत्थू सिंह उर्फ खन्ना सिंह
ज्वाली सिंह
नोनीराम
श्यामवती
धर्मपाल
राजीव


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें