संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ ( सोलन)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय शिवालिक पब्लिक स्कूल पंचेहरा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस परीक्षा के अंतर्गत इस विद्यालय के 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 9 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक 18 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक और इसके अलावा सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इस परीक्षा में हरमन ने 96 फीसदी अंक लेकर पहला, नैतिक ठाकुर ने 94 फीसदी लेकर दूसरा , कनिका ने 93 फीसदी अंक लेकर तीसरा, स्वाति शर्मा ने 92 फीसदी अंक लेकर चौथा, शगुन पाठक ने 91.7 फीसदी अंक लेकर पांचवा, राधिका चौहान ने 91.5 फीसदी अंक लेकर छठा, हर्षिता ने 90.5 फीसदी अंक लेकर सातवां और अफसाना ने 90 फीसदी अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक व समस्त अध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद