स्वार। प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों ने गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने पर ऐतराज जताया है। शिक्षकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी न लगाए जाने की मांग की है।
सोमवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक तहसील पहुंचे, यहां उन्होंने एसडीएम प्रदीप कुमार दूबे को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि, शासन के आदेश के बावजूद भी पुनरीक्षण कार्य में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि विद्यालयों में अध्यापकों की कमी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। अध्यापकों ने एसडीएम से पुनरीक्षण कार्य समेत गैर शैक्षिक कार्यों में ड्यूटी न लगाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, ब्लाक मंत्री तहसीन आलम खां, बरकत अली, आंनद सिंह भंडारी, प्रेम पाल, राकेश कुमार, मोती लाल, दीपांकर, आसिफ खां आदि मौजूद रहे।