फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने अफसरों को कसा

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद कर्ण सिंह चौहान ने सोमवार को धान खरीद कार्य की समीक्षा कर अफसरों के पेच कसे। खरीद शुरू न होने पर एफसीआई पर नाराजगी जताई और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। राइस मिलों से एग्रीमेंट कराने के भीनिर्देश दिए।
विज्ञापन

विशेष सचिव खाद्य एवं रसद ने निरीक्षण भवन में शाम को धान खरीद की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि जिले में अब तक सिर्फ 931 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। एफसीआई की खरीद शून्य पाई गई। इस पर विशेष सचिव ने नराजगी जताते हुए खरीद में तेजी लाने केनिर्देश दिए। इसके लिए किसानों से संपर्क और प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। विशेष सचिव ने खरीद में लापरवाही ने बरतने की हिदायत दी। निर्देश दिए कि कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के लिए राइस मिलों से शीघ्र एग्रीमेंट करा लिया जाएं। राइस मिलों में समय से धान की कुटाई कराकर भारतीय खाद्य निगम केगोदाम में चावल का भंडारण कराया जाए। आढ़तियों के जरिए भी खरीद शुरू कराई जाए। उन्होंने भुगतान और बोरो की व्यवस्था की भी जानकारी ली। इस मौके नगर मजिस्ट्रेट राम सिंह, संभागीय विपणन अधिकारी अशोक कुमार, डिप्टी आरएमओ शमा जावेद फरीदी, एजेंसी प्रभारी, मंडियों केसचिव और एआर सहकारिता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें