फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ की फुंकेगी आतिशबाजी

Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली पर इस दफा करीब तीन करोड़ की आतिशबाजी फूंके जाने का अनुमान है। शहर में 85 दुकानदारों के साथ ही तहसील में भी पटाखों की दुकानें सजाई गई हैं। इसके अलावा गली-मोहल्लों में भी दुकानें सजी हुई हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार आतिशबाजी के दामों में 10 से 20 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी का बाजार सज चुका है। शहर में गांधी समाधि के पास, चीनी मिल मैदान और रजा टैक्सटाइल्स में दुकानें लगाई गई हैं। इन स्थानों पर 85 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसके अलावा बिलासपुर, शाहबाद, मिलक, स्वार, टांडा, केमरी समेत अन्य स्थानों पर भी करीब सौ से ज्यादा दुकानें सजाई गई हैं। करीब दो सौ से ज्यादा आतिशबाजी की दुकानें पूरे जिले में निर्धारित स्थानों पर सजाई गई हैं। इसके अलावा गली-मोहल्लों में भी आतिशबाजी सजी हुई है। इन सब पर आतिशबाजी सजी हुई है। एक अनुमान के मुताबिक इस दिवाली पर तीन करोड़ की आतिशबाजी में आग तो लग ही जाएगी। आतिशबाजी शुरू हो चुकी है और अगले दो दिन जमकर होनी है। आतिशबाजी विक्रेता विजय कुमार व अरुण कुमार का कहना है कि इस दफा पिछले साल के मुकाबले 10 से 20 फीसदी की वृद्धि हो चुकी है। लगातार महंगाई के बाद भी आतिशबाजी का क्रेज कहीं कम नहीं हुआ है। इसी तरह आतिशबाजी विक्रेताओं का कहना है कि इस दफा महंगाई का असर कहीं नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें