फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम विभाग ने जब्त किए लाखों के मोबाइल

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। सीमा शुल्क विभाग बरेली की टीम ने रामपुर जिले में भोट के पास एक कार से 30 पेटी मोबाइल जब्त की है। इसे तस्करी कर नेपाल से दिल्ली ले जा रहा था। टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि कार सवार दो अन्य लोग फरार हो गए। कार पर भाजयुमो उपाध्यक्ष उधमसिंह नगर का स्टीकर लगा है। सीमा शुल्क विभाग की टीम जब्त किए गए मोबाइल और आरोपी को अपने साथ बरेली ले गई है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए मोबाइल की कीमत का आंकलन विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर भोट के पास सीमा शुल्क विभाग के निवारण मंडल बरेली की टीम ने एक कार रोकी। टीम को सूचना मिली थी कि कार में नेपाल से तस्करी कर मोबाइल लाए जा रहे हैं। विभाग के इंस्पेक्टर हरि शंकर के नेतृत्व में टीम कार के पीछे लगी थी। कार सवार लोग भोट गांव के अंदर भागने लगे। टीम ने भी पीछा किया। रास्ते में कार का टायर पक्ंचर हो गया। कार में सवार लोग उतरकर भागने लगे। दो लोग फरार हो गए, जबकि एक को टीम ने पकड़ लिया। भागा दौड़ी देखकर ग्रामीण भी जमा हो गए। ग्रामीणों ने सीमा शुल्क विभाग की टीम को घेर लिया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस और सीमा शुल्क विभाग की टीम कार और आरोपी को लेकर भोट थाने पहुंची। भोट थाने पहुंचकर चेक किया गया तो कार के अंदर से 30 पेटी मोबाइल फोन निकले। ये मोबाइल फोन माइक्रोमैक्स और कार्बन कंपनी के हैं। एक पेटी में 10 से 15 के बीच मोबाइल फोन हैं। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम हारून पुत्र मो. याकूब निवासी खटीमा (उधमसिंह नगर) है। कार पर उधमसिंह नगर के भाजुयमो उपाध्यक्ष का स्टीकर लगा हुआ है। सीमा शुल्क विभाग की टीम ने थाने में सूचना देकर जब्त की गई कार, मोबाइल फोन और आरोपी को अपने साथ बरेली ले गई। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए मोबाइल कीमत का आंकलन सीमा शुल्क विभाग की टीम करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि जब्त किए गए मोबाइल की कीमत 10 से 15 लाख के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें