फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी पर फंसे 16.48 करोड़, थमाया नोटिस

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। करीमगंज की राणा और बिलासपुर चीनी मिल ने किसानों का बकाया भुगतान कर दिया, जबकि त्रिवेणी पर 16.48 करोड़ रुपये फंस गए। भुगतान के लिए मिल को फिर नोटिस थमाया गया है। अधिकारी अब समितियों के कमीशन भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

चीनी मिले पिछले साल भी समय से गन्ने का भुगतान नहीं कर सकीं हैं। भुगतान के लिए प्रशासन के साथ अदालत ने भी मिलों पर शिकंजा कसा। राणा के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। चूंकि अब पेराई का नया सत्र शुरू होने वाला है। लिहाजा भुगतान के लिए मिलों पर और दबाव बनाया गया। जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा के मुताबिक करीमगंज की राणा और बिलासपुर मिल ने किसानों को पिछले साल का भुगतान कर दिया। त्रिवेणी पर अभी भी भुगतान बकाया है। डीसीओ के मुताबिक भुगतान के लिए राणा को फिर नोटिस जारी किया गया है। हालांकि मिलों पर समितियों का कमीशन अभी भी बाकी है। डीसीओ के मुताबिक राणा पर रामपुर और मिलक समिति के 3.54 करोड़, त्रिवेणी पर 2012-13 के2.15, 2011-12 के 63 लाख रुपये बकाया हैं। कमीशन भुगतान के लिए मिलों को नोटिस जारी किया गया है। चूंकि कमीशन न मिलने से समितियों के कामकाज पर बुरा असर पड़ रहा है। अगर यही स्थिति रही तो कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें