फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोकने जा रहे किसान गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2014 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुगरलॉबी के खिलाफ किसानों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर ट्रेन रोकने रेलवे स्टेशन जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को शहजादनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और किसानों में धक्का-मुक्की हुई। गुस्साए किसान थाने में धरने पर बैठ गए। काफी देर समझाने के बाद किसान शांत हुए। उप जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद किसानों को थाने से ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गन्ना बकाया भुगतान को लेकर भाकियू ने प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। इसी के तहत कार्यकर्ता गुरुवार को मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव बाबू अली के नेतृत्व में शहजादनगर में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने पहले पंचायत की और फिर ट्रेन रोकने के लिए शहजादनगर रेलवे स्टेशन की ओर चल दिए। जैसे से ही कार्यकर्ता थाने के पास पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों को धकियाते हुए जब आगे बढ़े तो एसडीएम मिलक अली हसन कर्नी और सीओ डा. तेजवीर सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई। किसानों ने थाने में ही शुगरलॉबी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर प्रदर्शन के बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। साथ ही एसडीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। काफी समझाने के बाद किसान शांत हुए। बाद में पुलिस ने किसानों को थाने से भी छोड़ दिया। इस मौके पर मंडल सचिव परशुराम शर्मा, दरयाव सिंह, सरदूल सिंह चीमा, जगजीत सिंह, मंजीत सिंह ढींढसा, होरी लाल, वीरेंद्र सिंह यादव, रुकम सिंह, सुभान, मो. तालिब, जमील अहमद, इरफान, वीर सिंह, आराम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह,खलील साबरी, मो. शाहिद, तेजपाल सिंह, रसीद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें