फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और निलंबित बाबू बहाल

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सनातन इंटर कालेज के प्रबंध तंत्र को एक और झटका लगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने कालेज के एक और निलंबित बाबू को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रबंधतंत्र और स्टाफ के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते प्रबंध तंत्र ने दो बाबुओं को सस्पेंड कर दिया था। बाद में इस मामले में माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ कूद पड़ा और फिर जिला विद्यालय निरीक्षक से इस मामले में हस्तक्षेप की की मांग उठी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पिछले दिनों यहां तैनात बाबू शिवकांत अग्रवाल के निलंबन आदेश को अवैधानिक करार दिया और प्रबंधक को आदेश दिए कि बाबू को बहाल किया जाए। अग्रवाल की बहाली के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने यहां निलंबित चल रहे एक और बाबू बृजेश कुमार को भी बहाल करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने निलंबन को गैर जरूरी बताया है। दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक में प्रबंधक की मनमानी पर नाराजगी जाहिर की गई। कहा कि प्रबंधक लगातार स्टाफ का उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष भगवान दास शर्मा, अखिलेश जैन, बाबू राम, दीपक, कमला देवी, विमल, विनय कुमार, मुकेश गोयल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें