फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़के किसान

Wed, 25 Dec 2013 05:49 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकि यू भानु गुट के कार्यकर्ता मंगलवार को प्रदेश सरकार पर भड़क उठे। वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर डीएम की मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सपा ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। सपा ने किसानों के पचास लाख का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। रोजगार देने केबजाए पिलिंग और आरा मशीनों को बंद किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भरपूर बिजली का वायदा भी झूठा निकला। गन्ना किसानों की हालत और खराब हो गई। किसानों को न बकाया मिल रहा है और न ही समय से पर्चियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में और भी कई समस्याओं का हवाला देकर उनका निराकरण कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी, संतोष कुमार सिकदार, जगतार सिंह, शहादत अली, भूरे सिंह चौहान, रमेश, शंकर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें