रामपुर। गंज क्षेत्र में तमंचे के बल पर नकाबपोश बदमाशोें ने सोमवार रात राजमिस्त्री के घर को निशाना बना लिया। बदमाश नकदी और जेवर सहित करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए। पुलिस ने डकैती की वारदात को चोरी में दर्ज कर किया है।
थाना क्षेत्र के भुर्जी की मढ़ैया निवासी मदनलाल राज मिस्त्री का काम करता है। देर रात आठ से दस नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस गए। बरामदे में सो रहे परिवार के सभी सदस्यों को तमंचे के बल पर उठाकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक बदमाशों ने पूरा घर खंगाल डाला। उसके बाद नकाबपोश बदमाश मदन लाल के घर से पचास हजार रुपये नकद और तीन सोने की लोगे और तांबे और चांदी के बर्तन समेत करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने कमरे से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह से परिवार के लोगो को बाहर निकाला। इसी बीच गंज पुलिस भी मौके पर जा पहु़ंची। जहां पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिये आस पास बदमाशों को देखा।लेकिन जब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। बाद में गंज पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट को चोरी में दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।