फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धियां बयां की, विपक्ष पर निशाना

Sun, 20 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सधे हुए संबोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान तो किया , साथ ही विपक्ष के इन आरोपों का जवाब भी दिया है कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इतने कम समय में अपने सारे वादे पूरे कर दिए हैं। सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसमें जाति-धर्म के नाम पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अपने 13 मिनट के संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की कई योजनाएं चल रही है। कई जगह पर अधिकारी अड़ंगा लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसका भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज यूपी बदल रहा है। तभी तो सभी नजर यूपी की ओर है। आज यहां के बच्चों के हाथ में लैपटॉप है। हमारी यह योजना सफल है, तभी तो दूसरे प्रदेश भी इसकी नकल रहे हैं। उन्होंने सबको साथ लेकर चलने की चलने की अपनी योजना का खुलासा भी किया और सांप्रदायिक ताकतों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर सांप्रदायिक शक्तियों का मुकाबला कर सकते हैं। प्रदेश के लोगों ने ऐसी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। इसके बाद उन्होंने रामपुर के लिए सेहत व विकास क्षेत्र में कई सौगात देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें