फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. राधाकृष्णन को समर्पित किया यूनिवर्सिटी का हॉस्टल

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। देश पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के नाम से जौहर यूनिवर्सिटी का हॉस्टल जाना जाएगा। इस हास्टल का रविवार को खुशनुमा माहौल के बीच प्रदेश के राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने विधिवत ढंग से उद्घाटन किया।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी में रविवार को एक और अध्याय जुड़ गया। यूनिवर्सिटी में बनाए गए हॉस्टल का उद्घाटन किया गया। इस हास्टल को महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन को समर्पित किया गया। भव्य तरीके से बनाए हास्टल का इस दौरान राजस्व मंत्री अंबिका चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद आयोजित समारोह में चौधरी ने इस बात पर फख्र जताया कि उन्होंने ही विधानसभा में यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव रखा था। तमाम विरोधों केबाद भी यूनिवर्सिटी खड़ी हो गई है। यूनिवर्सिटी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में इल्म की रोशनी फैलाकर लोगों के दिल से नफरतों को दूर करेगी। इस मौके पर नगर विकास मंत्री आजम खां ने यूनिवर्सिटी विरोधियों का हर तरीके से मुकाबला करेंगे। उन्होंने इस दौरान नवाब खानदान और विधायक नवेद मियां पर भी निशाना साधा। इस मौके पर जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने राजस्व मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। कार्यक्रम में सपा नेता नसीर खां, जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, डीसीबी चेयरमैन सलीम कासिम, विधायक विजय सिंह, आसिम राजा, नगर पालिकाध्यक्ष अजहर खां, फसाहत खां शानू, शानी खां, मुमताज फूल केअलावा जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, एडीएम सैयद निजामुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें