फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई की दुकान सहित दस जगह पर मिली बिजली की चोरी, रिपोर्ट

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग अभी भी विद्युत चोरियों पर लगाम नहीं लगा सकता है। लिहाजा धड़ल्ले से चोरी से बिजली का उपभोग हो रहा है और ट्रांसमिशन लॉस भी बढ़ता जा रहा है। बिजली विभाग के चेकिंग अभियान के दौरान हुई छापामारी में मिठाई की दुकान समेत दस घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई है। उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

सैदनगर बिजलीघर प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सींगनी गांव पहुंची। यहां चेकिंग केदौरान गांव में पांच घरों में बिजली का चोरी से उपभोग होता मिला। जेई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के अबरार, शादाब, सोहराब, सोपाल, रामौतार के घर बिजली चोरी से चल रही थी। वहीं भटपुरा में छापामारी करते हुए घरों में बिजली कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान यहां इशाद, अब्दुल, रहमान, आले हसन के घर बिजली का चोरी से होता उपभोग मिला। सैदनगर के ही एक मिठाई की दुकान में भी बिजली चोरी की जा रही थी। जेई ने बताया कि दुकानदार शकील समेत सभी दस के खिलाफ सैदनगर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें