फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने किया कार्य बहिष्कार, जेडी को घेरा

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रिक्त पदों को भरे जाने की मांग कर रहे फार्मासिस्टों ने आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर जिला अस्पताल में धरना दिया। आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। वहीं फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल पहुंचे संयुक्त निदेशक (जेडी) को भी घेर लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों के 13 पद हैं। इनमें छह पद अब तक रिक्त चल रहे हैं। 13 साल बाद फार्मासिस्टों की नियुक्ति की सूची आई। जिला अस्पताल को एक भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। इससे अस्पताल के फार्मासिस्टों में रोष है। बृहस्पतिवार को दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया। अफसरों के आश्वासन पर दो दिन का समय देकर आंदोलन स्थगित कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे जेडी डा. पुरुषोत्तम लाल शर्मा का घेराव किया। जल्द फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश कुमार त्रिवेदी व सचिव हरीश धौनी ने कहा कि फार्मासिस्टों के साथ उपेक्षा की जा रही है। जिला अस्पताल में यदि फार्मासिस्टों की तैनाती जल्द नहीं की तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। सीएमओ डा. देशराज सिंह के आश्वासन पर दो दिन के लिए कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया। इस दौरान अरुण कुमार श्रीवास्तव, एसके श्रीवास्तव, सुलेमान, शकील अहमद, परमात्मा प्रसाद, आरके कांडपाल, नवीन, राजेश सकलानी, दिनेश सजवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें