फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल! अच्छी सफाई पर मिलेगा ईनाम

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका की ओर से शहर की स्वच्छता कायम करने को लेकर एक पहल की गई है। अच्छी सफाई करने पर कर्मचारियों को इनाम दिया जाएगा। जिसकी शुरूआत शनिवार से की गई। एक वार्ड में नाला रुक जाने पर सफाई करवाई गई, जिसमें अच्छा कार्य करने पर एक कर्मचारी को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। कर्मचारियों में भी इस घोषणा से उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 11 में पक्का बाग पर एक नाला चोक हो गया था। जिससे पानी रुक गया और सड़क पर गंदगी फैलने लगी। शिकायत मिलने पर पालिका चेयरमैन अजहर खां मौके पर पहुंचे और नाले की सफाई कराई गई। नाला इस कदर चोक था कि काफी समय उसे साफ करने में लग गया। नाले के अंदर से ढेरो पॉलीथिन और कपडे़ निकले। जिसपर सफाई नायक और सफाई निरीक्षक से भी जवाब तलब किया गया। पालिका के निर्माण अभियंता (जेई) डीडी शर्मा से पुलिया का ठीक से निर्माण किए जाने को भी कहा गया है। वहीं नाले की सफाई में अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी प्रदीप को सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। पालिकाध्यक्ष अजहर खां का कहना है कि सफाई व्यवस्था में अच्छा कार्य करने पर कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिससे उनका भी मनोबल बढ़े और शहर में सफाई में सुधार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें