फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक क्लिक पर सामने होंगे सर्किल रेट

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किस क्षेत्र की जमीन के कितने सर्किल रेट लागू हैं। यह सब अब बस एक क्लिक पर सामने होगा। सर्किल रेट को आन लाइन करने का काम पूरा करा लिया गया है। इसके लिए काफी समय से प्रशासन कवायद कर रहा था।
विज्ञापन

जमीनों के सर्किल रेट तय करने का काम यूं तो हर छह माह शासन की संस्तुतियों के आधार पर किया जाता है। जमीनों के सर्किल रेट को प्रशासन जुलाई माह में पहले ही तय कर चुका है। यह रेट लागू भी हो चुकेहैं। इन सर्किल रेटों के लागू होने के बाद शासन की ओर से यह आदेश जारी किए गए थे कि हर जिले के सर्किल रेट का ब्यौरा आन लाइन किया जाए। शासन ने इसकी जिम्मेदारी नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर को सौंपी गई है। एनआईसी ने लंबी कवायद के बाद सर्किल रेट को आन लाइन करने का काम पूरा कर लिया है। एनआईसी की बेवसाइट पर नए सर्किल रेट लागू होने के बाद पूरी स्थिति का ब्यौरा दिया गया है। इसके तहत यह सामने होगा किस क्षेत्र की जमीन पर कितना सर्किल रेट लगाया गया है इसका पूरा ब्यौरा दे दिया गया है। इस ब्यौरे के आन लाइन होने से अब कोई भी व्यक्ति एनआईसी की साइट पर जाकर सर्किल रेट पर क्लिक करे तो क्षेत्रवार सर्किल रेट की लिस्ट सामने आ जाएगी। इसके आन लाइन हो जाने से अब लोगों को सर्किल रेट जानने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रविंद्र सिंह चौहान का कहना है कि सर्किल रेट जानने के लिए रामपुर एनआईसी की साइट क्लिक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें